देश

उत्तर प्रदेश: अमेठी के DM प्रशांत शर्मा के व्यवहार से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला मजिस्ट्रेट के पद से हटाया

उत्तर प्रदेश के अमेठी में मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता के मामले में यहां के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरूण कुमार को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. प्रशांत शर्मा को प्रतीक्षा सूची रखा गया है. उन्होंने 13 जुलाई को ही अमेठी के जिलाधिकारी का पद संभाला था.

उत्तर प्रदेश: अमेठी के DM प्रशांत शर्मा के व्यवहार से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला मजिस्ट्रेट के पद से हटाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: IANS)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी में मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता के मामले में यहां के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरूण कुमार (Arun Kumar) को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. प्रशांत शर्मा को प्रतीक्षा सूची रखा गया है. प्रशांत शर्मा (Prashant Sharma) के व्यवहार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) नाराज थे. प्रशांत शर्मा अमेठी में आने से पहले लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने 13 जुलाई को ही अमेठी के जिलाधिकारी का पद संभाला था.

अमेठी में पीड़ित के वार्ता के दौरान आपा खो देने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया और अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया है. केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर उन्हें अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी थी.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी के DM पर निशाना, वीडियो शेयर का कहा- शर्मनाक व्यवहार आए दिन होता है

अरुण कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. वह अभी तक मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे. मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशांत शर्मा अपने खराब व्यवहार पर हाईकोर्ट से पहले भी दंडित किए जा चुके हैं.

पीड़ित से अभद्रता के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है और अभद्रता करने के मामले में अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाला गया है. ज्ञात हो कि मंगलवार को अमेठी के एक ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत के दौरान जिले के डीएम आपा खो बैठे और परिजनों से अभद्रता कर बैठे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

हालांकि, डीएम ने खुद ऐसे आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा था कि पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई से पूरा परिवार संतुष्ट है. जो वीडियो चल रहा है वह एडिट किया हुआ है. इसे लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासन का बल अपराधियों पर तो नहीं चलता है, लेकिन पीड़ित परिवार के लोगों से इस तरह का शर्मनाक व्यवहार आए दिन होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).