IND vs BAN 1st Test Match 2019: बांग्लादेश 150 पर सिमटी, भारत की ठोस शुरुआत
भारतीय गेंदबाजों ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को बांग्लादेश की उसकी पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया. भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं.
India vs Bangladesh 1st Test Match 2019: भारतीय गेंदबाजों ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को बांग्लादेश की उसकी पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया. भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. भारत अभी बांग्लादेश के स्कोर से 64 रन पीछे हैं, जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं. स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 37 और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद लौटे.
मयंक 81 गेंदों पर छह चौके और पुजारा 61 गेंदों पर सात चौके लगा चुके हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 72 रनों की साझेदारी हो चुकी है. रोहित शर्मा 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाए.
बांग्लादेश की ओर से अबु जाएद को अब तक एक सफलता मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

