फेसबुक ने व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर भुगतान करने के लिए नए सिस्टम 'Facebook Pay' किया लॉन्च
फेसबुक ने अपनी कंपनियों- फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर भुगतान करने के लिए नए भुगतान सिस्टम 'फेसबुक पे' लॉन्च किया है. यह अमेरिका में इस सप्ताह फंडरेजिंग, इन-गेम खरीदारी, कार्यक्रमों की टिकटों, मैसेंजर पर लोगों से लोगों को भुगतान और फेसबुक मार्केट प्लेस पर पेजेज और व्यापारों पर खरीदारी करने के लिए शुरू कर दिया जाएगा.