विदेश

मिस्र: राजधानी काहिरा में तेल की एक पाइपलाइन में रिसाव के कारण लगी आग, 6 की मौत

मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में स्थित बेहेईरा प्रांत में तेल की एक पाइपलाइन में रिसाव होने के बाद उसमें आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया, मंत्रालय ने मौके पर 20 एम्बुलेंस भेजीं और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया.

मिस्र: राजधानी काहिरा में तेल की एक पाइपलाइन में रिसाव के कारण लगी आग, 6 की मौत
तेल रिसाव (Photo Credits: Pixabay)

मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा (Cairo) के उत्तर में स्थित बेहेईरा प्रांत में तेल की एक पाइपलाइन में रिसाव होने के बाद उसमें आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय (Healh Ministry) ने एक बयान में यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया, मंत्रालय ने मौके पर 20 एम्बुलेंस भेजीं और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि यह रिसाव चोरी के असफल प्रयास के कारण हुआ. चोरी करने के उद्देश्य से बेहेईरा के इटे अल-बराउंड शहर में अल-मवासिर गांव के पास पाइपलाइन में सूराख कर दिया गया था, जिससे गांव के आसपास तेल चारों तरफ फैलने लगा.

यह भी पढ़ें: मेक्सिको: ईंधन पाइपलाइन में लगी आग, 20 की मौत और 54 घायल

बेहेईरा के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की भीड़ तेल रिसने वाले स्थान पर पहुंच गई और वहां आग लगने से वे उसकी चपेट में आ गए. बेहेईरा प्रांत के महासचिव हजेम अल-एश्मौनी ने मिस्र के सरकारी टीवी से कहा, "आग पर पूरी तरह काबू पर लिया गया है." उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).