देश

Petrol and Diesel Price 14th November: पेट्रोल की कीमत में आई उछाल, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल फिर गुरुवार को महंगा हो गया. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 15 से 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है, हालांकि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है. कच्चे तेल में आगे अगर यह तेजी बरकरार रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है.

Petrol and Diesel Price 14th November: पेट्रोल की कीमत में आई उछाल, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: IANS)

पेट्रोल (Petrol) फिर गुरुवार को महंगा हो गया. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 15 से 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है, हालांकि डीजल (Diesel) के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है. उर्जा विशेषज्ञ बताते हैं कि कच्चे तेल में आगे अगर यह तेजी बरकरार रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि भारत अपने तेल की जरूरतों का 80 फीसदी से ज्यादा की पूर्ति आयात से करता है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल बढ़कर क्रमश: 73.45 रुपये, 76.15 रुपये, 79.12 रुपये और 76.34 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 13th November: पेट्रोल की महंगाई पर 5 दिन बाद लगा ब्रेक, डीजल के दाम भी स्थिर, जानें अपने शहरों के रेट्स

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, हालांकि डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में गुरुवार को 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 62.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 57.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).