उत्तर प्रदेश: रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत जल्द कैश के साथ कार्ड से भी मिलेगा टिकट, राजधानी लखनऊ में ट्रायल हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत जल्द कैश के साथ कार्ड से भी टिकट मिलने लगेगा. यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए परिवहन निगम प्रशासन ने एंड्रॉयड आधारित टच स्क्रीनयुक्त जीपीएस सिस्टम से लैस ई-टिकटिंग मशीन ली है जिसका राजधानी लखनऊ रीजन में ट्रायल भी हो चुका है. वहीं किसी प्रकार की गलत घटना भी नहीं हो सकेगी.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत जल्द कैश के साथ कार्ड से भी टिकट मिलने लगेगा. यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए परिवहन निगम प्रशासन (Transport Corporation Administration) ने एंड्रॉयड आधारित टच स्क्रीनयुक्त जीपीएस सिस्टम से लैस ई-टिकटिंग मशीन (Equipped E-Ticketing Machine) ली है जिसका राजधानी लखनऊ रीजन में ट्रायल भी हो चुका है. कार्ड से भुगतान इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएगा. अन्य क्षेत्रों को भी मशीनों का आबंटन शुरू कर दिया गया है.
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि एमडी राजशेखर के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में टिकट के लिए इन आधुनिक मशीनों का उपयोग शुरू हो जाएगा. एंड्रॉयड मशीन होने से बस पर भी अफसरों की सीधी निगाह रहेगी. उन्होंने बताया कि पहले चरण में 1000 ईटीएम लखनऊ रीजन के लिए आई है.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मस्जिद में विस्फोट मामले में मौलवी सहित चार गिरफ्तार, तीन आरोपी अभी भी फरार
सभी आठ डिपो चारबाग, कैसरबाग, अवध, आलमबाग, रायबरेली, हैदरगढ़, बाराबंकी, उपनगरीय में इन मशीनों का ट्रायल पूरा हो गया है. राजधानी के चार डिपो में 186 ई-टिकटिंग मशीनों (इटीएम) ने बसों में टिकट काटना भी शुरू कर दिया है. इस व्यवस्था के लागू होने पर बाहर से आने वाले यात्रियों को जहां फायदा होगा, वहीं किसी प्रकार की गलत घटना भी नहीं हो सकेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

