कैबिनेट ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर लगाई मुहर, विपक्ष ने जताई आपत्ति
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस विधेयक के संसद में पारित होकर कानून बन जाने के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न के शिकार हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों, पारसियों, जैनों और बौद्ध अनुयाइयों को भारत की नागरिकता दी जा सकेगी.