ऋतिक रोशन ने अपने दिल की तस्वीर शेयर करके लोगों को किया हैरान, कह दी ऐसी बात
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हिंदी फिल्मों के ग्रीक देवता के तौर पर जाने जाते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिल की तस्वीर साझा की है. इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, "शेप ऑफ माय हार्ट..वाकई. हम सभी कितने कमजोर हैं. काश हम अपनी जिंदगी का आधे से अधिक हिस्सा अनजाने में यह कोशिश करते हुए न बिताते कि हर कोई, हर समय हमसे प्यार करे.