भारतीय खिलाड़ी मनीष पांडे ने अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी से रचाई शादी
अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे ने सोमवार को दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी से शादी कर ली. 26 वर्षीय अश्रिता दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2012 में तेलुगू फिल्म 'तेलीकाडा बोल्ली' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी.
अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे ने सोमवार को दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी से शादी कर ली. 26 वर्षीय अश्रिता दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2012 में तेलुगू फिल्म 'तेलीकाडा बोल्ली' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. पांडे ने रविवार को अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है और इसके अगले ही दिन उन्होंने अश्रिता से शादी रचाई.
उन्होंने मैच के बाद खुद बताया कि वह सोमवार को शादी करने जा रहे हैं. पांडे वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू हो रही टी-20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. मनीष पांडे ने कहा, "भारत की अगली सीरीज को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन इससे पहले मेरे लिए एक और महत्वपूर्ण सीरीज है. कल (सोमवार) को मैं शादी कर रहा हूं." यह भी पढ़ें- IPL 2019: मनीष पांडे ने हार्दिक पांड्या के आखिरी गेंद पर लगाया शानदार छक्का, मैच पहुंचा सुपर ओवर में
अपनी शादी से पहले तमिलनाडु के खिलाफ फाइनल में पांडे ने 45 गेंदों पर 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर कर्नाटक का स्कोर 20 ओवर में 180 रन पहुंचाया. इस पारी में उन्होंने दो छक्के और चार चौके लगाए. कर्नाटक ने तमिलनाडु को एक रन से हराकर खिताब जीता. तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अश्रिता इंद्रजीत, उधयम एनएच4 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

