बॉलीवुड

सलमान खान की दबंग 3 को लेकर उनके पिता सलीम खान ने कहा 'यह फिल्म गई बेटा'

अभिनेता सलमान खान दबंग 3 को लेकर बेहद ही रिलेक्स नजर आ रहे हैं. क्योंकि अब सलमान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने इस फिल्म के कामयाबी पर मुहर लगा दी है.

सलमान खान की दबंग 3 को लेकर उनके पिता सलीम खान ने कहा 'यह फिल्म गई बेटा'
सलीम खान और सलमान खान (Photo Credit: Youtube/Yogen Shah)

सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) को लेकर पिछले कुछ दिनों में मामला काफी तूल पकड़ता दिखाई दिया हैं. फिल्म के एक गाने में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का उन पर आरोप भी लगा. जिसके बाद ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट दबंग 3 ट्रेंड होता दिखाई दिया. तो वहीं वहीं बेंगलुरू के एक एनजीओ हिदू जनजागृति समिति ने फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की है. इन सबके बीच अब अभिनेता सलमान खान अब अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद ही रिलेक्स नजर आ रहे हैं. क्योंकि अब सलमान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने इस फिल्म के कामयाबी पर मुहर लगा दी है.

दरअसल अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनके पिता सलीम खान, जो उनके काम की आमतौर पर आलोचना करते हैं, उनका कहना है कि आगामी फिल्म 'दबंग 3' के परिणाम को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है.

सलमान ने कहा, "मेरे पिता हमारी फिल्मों की काफी आलोचना करते हैं. ज्यादातर समय वह हमें सीधे बता देते हैं कि यह फिल्म गई बेटा, इसे भूल जाओ. उन्होंने इस फिल्म (दबंग 3) के लिए भी उसी तरह के शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन एक सकारात्मक तरीके से कहा, 'इसके बारे में भूल जाओ, इस फिल्म पर तनाव मत लो, इस फिल्म की सफलता को अपने सिर पर मत हावी होने देना और अगली फिल्म के लिए मेहनत करो'."

पिता सलीम खान की तरफ से मिली इस प्रतिक्रिया के बाद बेशक सलमान खान संग पूरी टीम का जोश अब हाई होगा. लेकिन देखना होगा कि 20 दिसंबर को जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो कैसा धमाल मचाती है?

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2019 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).