बॉलीवुड

शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी, इस प्रोजेक्ट के लिए एक्टर ने भरी हामी!

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ समय से अभिनय से दूर हैं और उन्होंने इस दौर का भरपूर आनंद लिया है. अब खबर आ रही है कि उन्होंने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए अपनी हामी भर दी है.

शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी, इस प्रोजेक्ट के लिए एक्टर ने भरी हामी!
शाहरुख खान (Photo Credits: PTI)

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पिछले कुछ समय से अभिनय से दूर हैं और उन्होंने इस दौर का भरपूर आनंद लिया है, हालांकि कथित तौर पर शाहरुख ने राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) और कृष्णा डीके (Krishna D.K.) की आगामी बड़े बजट की कॉमिक-एक्शन थ्रिलर के लिए हामी भर दी है. राज और डीके इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जो इससे पहले 'गो गोआ गोन' (Go Goa Gone) और 'स्त्री' (Stree) जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं.

मुंबई मिरर के मुताबिक, इस परियोजना के विकास से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा है कि शाहरुख को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है और उन्होंने इस एक्शन फिल्म को साइन भी कर लिया है, जिसकी शूटिंग के शुरू होने की संभावना अगले साल से है.

ये भी पढ़ें: Confirmed: शाहरुख खान की फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक बच्चन को मिला लीड रोल, ये रही डिटेल्स

सूत्र ने कहा, "फिल्म में राज और डीके के ब्रांड की मजेदार शैली कूट-कूटकर भरी होगी. यह एक ऐसी कहानी है जिस पर पहले काम नहीं किया गया है."

कथित तौर पर फिल्म का निर्माण शाहरुख खुद करेंगे और इसे भारत और विदेशों के तमाम खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया जाएगा. यह अनाम फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).