बिहार के बक्सर में हैदराबाद जैसी हैवानियत, नाबालिग लड़की से रेप कर मारी गोली, फिर जला दिया
बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ है. इस शव के बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने मंगलवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से एक युवती का अधजला शव बरामद किया है.
बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) जिले के इटाढ़ी थाना (Itadhi Police Station) क्षेत्र से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ है. इस शव के बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने मंगलवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से एक युवती का अधजला शव बरामद किया है. पुलिस को आशंका है कि युवती की पहले गोली मारकर हत्या की गई है और उसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर कुकुढ़ा गांव के समीप एक सुनसान इलाके से युवती का अधजला शव बरामद किया गया है. सूत्रों का दावा है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद हत्या कर पहचान छिपाने की नियत से शव को जलाने की कोशिश की गई है. यह भी पढ़ें- हैदराबाद गैंगरेप पर संसद में बोली जया बच्चन, गुनाहगारों की हो पब्लिकली लिंचिंग.
बक्सर के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने आईएएनएस को बताया, "अब तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है. युवती की उम्र और उसके साथ कथित दुष्कर्म की जानकारी चिकित्सा परीक्षण के बाद ही सामने आ सकती है." उन्होंने कहा कि शव पूरी तरह जला हुआ है तथा चेहरा भी ठीक से नजर नहीं आ रहा है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

