बॉलीवुड

फरहान अख्तर और शिबानी दंडेकर ने कराया क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट, शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड स्टार जोड़ी फरहान अख्तर और शिबानी दंडेकर दोनों हाल ही में क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट में से होकर गुजरे. इस ट्रीटमेंट की एक तस्वीर को साझा करते हुए फरहान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा क्रायोथेरेपी वैसे भी मैं कभी ठंड की परवाह नहीं करता. इस तस्वीर में, फरहान को बेहद कम तापमान में इस ट्रीटमेंट में से होकर गुजरते देखा जा सकता है.

फरहान अख्तर और शिबानी दंडेकर ने कराया क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट, शेयर किया पोस्ट
फरहान अख्तर और शिबानी दंडेकर (Photo Credits:IANS)

बॉलीवुड स्टार जोड़ी फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दंडेकर (Shibani Dandekar) दोनों हाल ही में क्रायोथेरेपी (Cryotherapy) ट्रीटमेंट में से होकर गुजरे. इस ट्रीटमेंट की एक तस्वीर को साझा करते हुए फरहान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्रायोथेरेपी..वैसे भी मैं कभी ठंड की परवाह नहीं करता." इस तस्वीर में, फरहान को बेहद कम तापमान में इस ट्रीटमेंट में से होकर गुजरते देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर ‘तूफान’ के लिए कर रहे है कड़ी मेहनत, प्रैक्टिस सेशन से वीडियो किया शेयर

क्रायोथेरेपी एक ऐसा ट्रीटमेंट या उपचार है, जहां शरीर को कुछ मिनटों के लिए बेहद ही कम तापमान में रखा जाता है. तस्वीरों के अलावा शिबानी ने अपने इस कोल्ड थेरेपी सेशन के एक वीडियो को पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, "दोस्तों, आपको नहीं बता सकती कि कितना अच्छा लगा."

फरहान अख्तर और शिबानी दंडेकर

यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बीच पर कर रहे थे रोमांस, फोटोज देखकर फैंस के छूटे पसीने

इस उपचार के लिए शिबानी माइनस 130 डिग्री तापमान में तीन मिनट के लिए रहीं. फिल्मों में काम की बात करें तो फिलहाल फरहान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).