Good News!!! भारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का किया रात्रि परीक्षण, 350 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को नेस्तनाबूद करने की क्षमता
भारत ने परमाणु क्षमता संपन्न स्वदेश निर्मित पृथ्वी दो मिसाइल का फिर से रात में सफल परीक्षण किया. ओडिशा के तट से यह परीक्षण सशस्त्र बलों के लिए उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत किया गया है. सतह से सतह तक मार करने में सक्षम इस मिसाइल के परीक्षण के करीब एक पखवाड़े पहले 20 नवंबर को पृथ्वी-2 मिसाइल का रात में एक के बाद एक इसी टेस्ट रेंज से सफल परीक्षण किया गया था.
- Read in
- English
बालासोर: भारत (India) ने परमाणु क्षमता संपन्न स्वदेश निर्मित पृथ्वी दो मिसाइल (Missile) का फिर से रात में सफल परीक्षण किया. ओडिशा (Odisha) के तट से यह परीक्षण सशस्त्र बलों के लिए उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत किया गया है. सतह से सतह तक मार करने में सक्षम इस मिसाइल के परीक्षण के करीब एक पखवाड़े पहले 20 नवंबर को पृथ्वी-2 मिसाइल (Prithvi 2 Missile) का रात में एक के बाद एक इसी टेस्ट रेंज से सफल परीक्षण किया गया था.
सूत्रों ने कहा, "पृथ्वी-2 का आज का परीक्षण सफल रहा और परीक्षण सभी मानकों पर खरा उतरा. यह नियमित परीक्षण था."
यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का अरब सागर में सफल परीक्षण किया
पृथ्वी-2 की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है. इसका परीक्षण चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से शाम 7.50 बजे किया गया. सूत्रों ने बताया कि 500-1,000 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 दो मिसाइल तरल प्रणोदन दो इंजनों से संचालित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

