कुलदीप यादव ने कहा- राहुल-पंत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन धोनी की कमी खल रही
भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि लोकेश राहुल और ऋषभ पंत विकेट के पीछे अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन टीम को अनुभवी महेंद्र सिह धोनी की कमी खल रही है. कुलदीप ने गुरुवार को यहां टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोटर्स अवाडर्स से इतर पत्रकारों से कहा, " निश्वित रूप से, माही भाई (धोनी) अपने साथ काफी अनुभव लेकर आए हैं और उन्होंने भारतीय टीम को काफी कुछ दिया है.