महाराष्ट्र में पिछले साल कैंसर ने निगली 5727 जिंदगियां, 11 हजार से अधिक लोग पीड़ित
महाराष्ट्र में बीते साल कैंसर के कुल 11,306 मामले सामने आए. इनमें से 5,727 मरीजों की मौत हो गई. यह जानकारी सरकार ने मंगलवार को दी.स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, निरंजन डावखरे और अन्य के एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी.