बिहार: 16 श्रृंगार में बुलेट से पहुंची दुल्हन ने नीतीश कुमार के गले में डाली वरमाला
आपने आजतक पालकी, चार पहिया वाहन या पैदल चलकर दुल्हन को वरमाला के लिए मंडप तक आते देखा होगा, लेकिन बिहार के गया में एक दुल्हन सोलह श्रृंगार कर सजधज कर, आंखों पर चश्मा लगाए बुलेट चलाकर मंडप तक पहुंची, जहां दूल्हे ने उसका स्वागत किया.