क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, क्रिस वोक्स ने आईपीएल से अपना नाम लिया वापिस: रिपोर्ट

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से नाम वापस ले लिया है. वोक्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले थे.

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, क्रिस वोक्स ने आईपीएल से अपना नाम लिया वापिस: रिपोर्ट
क्रिस वोक्स (Photo Credits: Getty Images)

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से नाम वापस ले लिया है. वोक्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले थे. स्काई स्पोर्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट में पीए एजेंसी के हवाले से लिखा गया है कि वोक्स ने फ्रेंचाइजी को इस बात की जानकारी दे दी है और फ्रेंचाइजी ने उनके विकल्प की खोज भी शुरू कर दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक वोक्स ने कहा है कि वह ग्रीष्मकाल में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अपने आप को तरोताजा रखना चाहते हैं.

वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक और बुरी खबर है क्योंकि वह पहले से ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा और ईशांत शर्मा की चोटों से जूझ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2020 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).