संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुएलर का निधन
पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव व पेरू के पूर्व प्रधानमंत्री जेवियर पेरेज डी कुएलर का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार ने यह जानकारी दी.
लीमा: पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव व पेरू के पूर्व प्रधानमंत्री जेवियर पेरेज डी कुएलर (Javier Perez de Cuellar) का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार ने यह जानकारी दी. बीबीसी (BBC) की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरेज डी कुएलर के बेटे ने स्थानीय रेडियो स्टेशन आरपीपी (RPP) से कहा कि पेरू में अपने घर पर उनका निधन हुआ. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान उन्होंने लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व में शांति समझौते किए.
उनकी एक प्रमुख उपलब्धि आठ वर्षों के संघर्ष के बाद 1988 में ईरान और इराक के बीच युद्ध विराम के लिए बातचीत रही. ईरान-इराक युद्ध के अलावा 1991 में अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में डी कुएलर ने पश्चिमी सहारा में युद्ध की स्थिति को खत्म करने व अल सल्वाडोर, कंबोडिया व निकारागुआ में गृह युद्ध को खत्म करने में मदद की. बुधवार रात को एक बयान में मौजूदा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह इस खबर से बहुत दुखी हैं.
अल सल्वाडोर में अमेरिका समर्थित गृह युद्घ में उनके कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में शांति वार्ता हुई थी. जेवियर पेरेज डी क्यूलर विभिन्न पक्षों में सुलह कराने की कोशिश के लिए जाने जाते थे. वह 1990 में नामीबिया की स्वतंत्रता को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं. नामीबिया अफ्रीकी द्वीप पर आखिरी औपनिवेशिक कॉलोनी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2020 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

