वायरल

Viral Video: शिकार को खाने के लिए आपस में लड़ने लगे चार शेर, मौका पाते ही वहां से भाग निकली भैंस

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भैंस को खाने के लिए चार शेर आपस में लड़ने लगते हैं और उन्हें लड़ते देख मौका पाते ही भैंस वहां से उठकर भाग निकलती है.

Viral Video: शिकार को खाने के लिए आपस में लड़ने लगे चार शेर, मौका पाते ही वहां से भाग निकली भैंस
शिकार के लिए आपस में लड़ते शेर (Photo Credits: X)

Lion Viral Video: जंगल की दुनिया का अपना अलग नियम और कानून होता है, यहां सिर्फ ताकतवर शिकारी जानवरों की हुकूमत चलती है, जबकि कमजोर जानवर अक्सर अपनी जान बचाने के जद्दोजहद में लगे रहते हैं. ताकतवर शिकारी जानवर पल भर में अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भैंस (Buffalo) को खाने के लिए चार शेर (Lion) आपस में लड़ने लगते हैं और उन्हें लड़ते देख मौका पाते ही भैंस वहां से उठकर भाग निकलती है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शेर एक भैंस को खाने के लिए लड़ते हैं, फिर उनकी लापरवाही से भैंस चली जाती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 682k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: मालिक के साथ पालतू शेर के पिंजरे में घुस गया लड़का, अचानक शिकार जानवर ने कर दिया हमला और फिर... (Watch Viral Video)

शिकार को खाने के लिए आपस में लड़ने लगे चार शेर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).