वायरल

मालिक के साथ पालतू शेर के पिंजरे में घुस गया लड़का, अचानक शिकार जानवर ने कर दिया हमला और फिर... (Watch Viral Video)

पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने शेर को पालतू बनाकर रखा है. ऐसे में उसे पालतू समझकर एक लड़का उसके मालिक के साथ पिंजरे में दाखिल हो जाता है, लेकिन तभी शेर उस पर हमला कर देता है.

मालिक के साथ पालतू शेर के पिंजरे में घुस गया लड़का, अचानक शिकार जानवर ने कर दिया हमला और फिर... (Watch Viral Video)
लड़के पर शेर ने किया हमला (Photo Credits: Instagram)

Lion Viral Video: जंगल में शेर (Lion) का राज चलता है, इसलिए उसे जंगल का राजा (King of Forest) कहा जाता है. यह शिकारी जानवर किसी भी जानवर को पल भर में मौत के घाट उतार सकता है, इसलिए हर कोई उससे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझता है. हालांकि इस दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है, जो शेर को अपना पालतू बनाने की कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) से एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने शेर को पालतू बनाकर रखा है. ऐसे में उसे पालतू समझकर एक लड़का उसके मालिक के साथ पिंजरे में दाखिल हो जाता है, लेकिन तभी शेर उस पर हमला कर देता है.

इस वीडियो को @mian_azhar_lionking नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, इसके साथ कैप्शन लिखा है- फनी. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- किसी दिन अपने पालतू का लंच मत बन जाना भाई, जबकि दूसरे ने लिखा है- वीडियो के चक्कर में ये किसी को शेर का निवाला बनवाएगा. यह भी पढ़ें: खेत की रखवाली कर रहा था शख्स, अचानक बाघ ने कर दिया हमला, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Viral Video

पिंजरे में शेर ने किया लड़के पर हमला

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर पिंजरे में किनारे बैठा हुआ है, तभी वहां पर एक शख्स और लड़का आता है. लड़के को पिंजरे में देखकर शेर भड़क जाता है और उस पर हमलावर हो जाता है. शेर के हमले से बचने के लिए लड़का यहां-वहां भागने लगता है, लेकिन शेर उसका पीछा नहीं छोड़ता है. इस दौरान वहां मौजूद शख्स शेर को कंट्रोल करता है और लड़के को उससे दूर करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).