खेत की रखवाली कर रहा था शख्स, अचानक बाघ ने कर दिया हमला, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने खेतों की रखवाली कर रहा होता है, तभी बाघ आ जाता है और उस पर हमला कर देता है.
Viral Video: बाघ, तेंदुआ और शेर जैसे जंगल के शिकारी जानवरों से दूसरे जानवरों के साथ-साथ इंसान भी दूर भागते हैं. अगर कोई इन शिकारी जानवरों के सामने आ जाए तो उनका बच पाना लगभग नामुमकिन होता है. कई बार जंगल के ये शिकारी जानवर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं और वहां के पालतू जानवर या फिर इंसान को अपना निशाना बना लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने खेतों की रखवाली कर रहा होता है, तभी बाघ वहां (Tiger) आ जाता है और उस पर हमला कर देता है.
इस वीडियो को एक्स पर @ShanghaiEye नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. इस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- जाके राखो साइयां मार सके ना कोय. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- जब मौत आती है तब कोई नहीं बच पाता, किसान बड़ी किस्मत वाला है जो बच गया. यह भी पढ़ें: Viral Video: पेड़ के पीछे छिपे खूंखार टाइगर को देख उड़े लोगों के होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
खेत की रखवाली कर रहे शख्स पर बाघ ने किया हमला
WATCH:A surveillance video taken on early Monday (November 18) showed the moment when a wild Siberian #tiger rammed itself into a large iron gate, narrowly missing a farmer in north China's Heilongjiang province. @visitheilongji1 pic.twitter.com/jPolsvrPyb
— ShanghaiEye🚀official (@ShanghaiEye) November 20, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किसान अपने खेत की रखवाली करने के लिए वेयर हाउस में मौजूद है, जहां चारों तरफ अनाज नजर आ रहा है. किसान खेतों के बीचोबीच बने वेयर हाउस में रखे अनाज की रखवाली कर रहा है, तभी अचानक से एक बाघ वहां पर आ जाता है. बाघ किसान पर हमला करने के लिए जैसे ही लपकता है, शख्स लोहे की फेंसिंग वाले गेट में आ जाता है, जिससे बाल-बाल उसकी जान बच जाती है. यह घटना चीन के उत्तरी हिस्से में मौजूद हेइलोंगजियांग प्रांत की बताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

