कोरोना वायरस: बंगाल में 6 लोग अस्पताल में भर्ती, 2.56 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के छह संदिग्धों को आइसोलेशन (एकांतवास) में रखा गया है, जबकि 1,977 लोग अपने घरों में एकांतवास में हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अभी तक 2,56,682 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक किसी भी व्यक्ति में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है.