Coronavirus Update in India: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 81,484 नए मामले दर्ज, देश में संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 63,94,069; पिछले 24 घंटों में 1095 लोगों की हुई मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 81,214 नए मामलों के साथ संक्रमण के कुल मामले 63,94,069 हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. इसी दौरान देश में कोविड-19 से 1,095 नई मौतें हुई हैं. भारत में पिछले 24 घंटों में 10,97,947 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 7,67,17,728 हो गई है.