Bigg Boss 14: कोरोना महामारी के कारण ओमंग कुमार के लिए Big Boss का घर डिजाइन करना कठिन, इन मुसीबतों का करना पड़ा सामना
बिग बॉस 14' जल्द शुरू होने वाला है. ऐसे में प्रोडक्शन डिजाइनर ओमंग कुमार ने बताया है कि उन्होंने महामारी के बीच नए सीजन के लिए सेट को कैसे तैयार किया है. बिग बॉस' के घर को नए सिरे से तैयार करना उस समय आसान नहीं था, जब लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद था. सीमित संख्या में मजदूर उपलब्ध थे.
- Read in
- English
'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) जल्द शुरू होने वाला है. ऐसे में प्रोडक्शन डिजाइनर ओमंग कुमार (Omung Kumar) ने बताया है कि उन्होंने महामारी के बीच नए सीजन के लिए सेट को कैसे तैयार किया है. ओमंग ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारे लिए 'बिग बॉस' के घर को नए सिरे से तैयार करना उस समय आसान नहीं था, जब लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद था. सीमित संख्या में मजदूर उपलब्ध थे. उनमें से ज्यादातर अपने गांव गए हुए थे. दुकानें बंद थीं. ऑनलाइन डिलीवरी काम नहीं कर रही थी. हम विदेश से कुछ भी आयात नहीं कर सकते थे."
उन्होंने आगे कहा, "सौभाग्य से कुछ दुकानदारों ने सहमति व्यक्त की और विशेष रूप से हमारे लिए अपने स्टोर खोले, क्योंकि हमें थोक में खरीदारी करनी थी. मजदूरों को हर समय मास्क पहनना पड़ता था. यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमने इसे दूर कर दिया. अब हम कह सकते हैं जब कोई काम नहीं कर रहा था, हम कर रहे थे." घर को फिर से डिजाइन करने के लिए ओमंग और टीम को 45 से 50 दिनों का समय लगा. इसकी थीम फ्यूचरिस्टिक है. इस साल, घर के अंदर एक मॉल, एक स्पा और एक थिएटर भी है. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 Salman Khan First Look: सलमान खान ने ‘बिग बॉस 14’ के सेट से शेयर की ये शानदार फोटो, इंटरनेट पर मचाया धमाल
ओमंग ने कहा, "देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान लगभग सभी लोग अपने घरों में कैद थे. लोग बाहर नहीं जा सकते थे, न बाहर का खा सकते थे और न खरीदारी कर सकते थे. वे अपने पसंदीदा स्थानों की यात्रा भी नहीं कर सकते थे. लॉकडाउन के माध्यम से लोगों ने कुछ गतिविधियों को याद किया. इसलिए, हमने घर के अंदर एक थिएटर, एक मॉल और एक स्पा बनाया. प्रतियोगियों को इन सभी सुविधाओं के लिए टास्क या कुछ और जीतकर हासिल करना होगा." थीम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस बार सिल्वर के शेड्स के साथ प्रयोग करने की कोशिश की है. उन्होंने आगे कहा, "लॉन क्षेत्र में दो रोबोट के आकार के कुत्ते हैं. दीवारें मेटैलिक हैं. अब लिविंग रूम में चमकदार चांदी के रंग का सोफा है. लेकिन, मैंने बेडरूम के क्षेत्र को रंगीन और फंकी रखा है." यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला ने शुरू की सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ की शूटिंग, देखें Photos
दिग्गज बॉलीवुड प्रोडक्शन डिजाइनर, जिन्होंने 'मैरी कॉम', 'भूमि', 'सरबजीत' और 'पीएम नरेंद्र मोदी' जैसी फिल्मों के निर्देशन में भी हाथ आजमाया है, उन्होंने 'बिग बॉस' के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में भी बताया है. उन्होंने कहा, "'बिग बॉस' एक परिवार की तरह है. वनिता (उनकी पत्नी) और मुझे हर साल सेट को सजाना बहुत पसंद है. हम 'बिग बॉस' को अपने घर की तरह मानते हैं. जब घर में आए लोग इसका ख्याल नहीं रखते हैं या संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं तो यह हमें बहुत परेशान करता है." 'बिग बॉस 14' 3 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

