दिल्ली: कार हादसे में बाल-बाल बचीं Bigg Boss फेम अर्शी खान, एक्ट्रेस को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिग बॉस फेम अर्शी खान एक कार हादसे में बाल-बाल बच गई हैं. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अर्शी दिल्ली में शूटिंग कर रही थीं, तभी वो एक कार हादसे की शिकार हो गईं. हालांकि एक्ट्रेस की किस्मत अच्छी थी कि वो इस बड़े कार हादसे में बाल-बाल बच गईं. हादसे के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बिग बॉस फेम (Bigg Boss Fame) अर्शी खान (Arshi Khan) एक कार हादसे (Car Accident) में बाल-बाल बच गई हैं. ई-टाइम्स (ETimes) की रिपोर्ट के अनुसार, अर्शी दिल्ली (Delhi) में शूटिंग कर रही थीं, तभी वो एक कार हादसे की शिकार हो गईं. हालांकि एक्ट्रेस की किस्मत अच्छी थी कि वो इस बड़े कार हादसे में बाल-बाल बच गईं. हादसे के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अर्शी खान के करीबी सूत्र ने ई-टाइम्स टीवी को बताया कि अर्शी एक कार में थीं और दिल्ली के शिवालिक रोड़ के मालवीय नगर के पास उनके साथ यह हादसा हुआ. फिलहाल इस घटना की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के परिवार ने उनके साथ हुए इस हादसे की पुष्टि की है. अर्शी खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'विश' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टीवी शोज में देखा जा चुका है और वो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी. वहीं दूसरी तरफ उनकी खेल में दिलचस्पी की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों कुश्ती सीख रही हैं और इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रही हैं. यह भी पढ़ें: Arshi Khan का बयान, कहा- Bigg Boss में हिस्सा लेने को लोग कुछ भी करने को हैं तैयार
हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि वो वास्तव में खुद पर गर्व महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा था कि वो पूरे समर्पण के साथ खेल सीख रही हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने की ख्वाहिश जाहिर की. उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी पुरुष या महिला के साथ कुश्ती लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है. एक्ट्रेस की मानें तो उन्हें लगता है कि इससे उन्हें यह उजागर करने में मदद मिलेगी कि आज की दुनिया में कोई लिंग भेदभाव नहीं है. एक लड़की भी एक पुरुष की तरह मजबूत हो सकती है.
गौरतलब है कि अर्शी खान को आखिरी बार 'बिग बॉस 14' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था. इससे पहले वो 'बिग बॉस 11' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जहां उन्हें अक्सर हितेन तेजवानी के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2021 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

