प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के ठीक होने की कामना की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी व देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा फर्स्ट लेडी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. हम अपना क्वारंटीन और रिकवरी प्रक्रिया फौरन शुरू करेंगे. हम इससे साथ में उबर जाएंगे. अमेरिका में 7,277,352 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और 207,791 लोगों की इससे मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनकी पत्नी व देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "फर्स्ट लेडी और मैं कोविड-19 (Covid19) पॉजिटिव पाया गया हूं. हम अपना क्वारंटीन और रिकवरी प्रक्रिया फौरन शुरू करेंगे. हम इससे साथ में उबर जाएंगे." राष्ट्रपति और प्रथम महिला का अगला कदम क्या होगा यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है क्योंकि फ्लोरिडा में शुक्रवार को और विस्कॉन्सिन में शनिवार का कार्यक्रम निर्धारित है.
जिसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "अपने मित्र डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं." इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "फर्स्ट लेडी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं. हम अपना क्वारंटीन और रिकवरी प्रक्रिया फौरन शुरू करेंगे. हम मिलकर इससे उबर जाएंगे."
Wishing my friend @POTUS @realDonaldTrump and @FLOTUS a quick recovery and good health. https://t.co/f3AOOHLpaQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2020
इससे पहले, गुरुवार को ट्रंप के सबसे करीबी सहयोगी में से एक, व्हाइट हाउस के सलाहकार होप हिक्स के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. एक जानकार सूत्र ने न्यूज वेबसाइट द हिल को बताया कि मेलानिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन में एक यात्रा की थी. बता दें कि अमेरिका में 7,277,352 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और 207,791 लोगों की इससे मौत हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

