तेलंगाना में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 2000 के नीचे दर्ज, राज्य में 1718 नए संक्रमित मामले आए सामनें
तेलंगाना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या शनिवार को 2,000 के नीचे दर्ज हुई, जबकि रिकवरी दर 85 प्रतिशत है. राज्य में 1,718 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,97,327 हो गई. अधिकारियों ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव लोगों में से 64.28 प्रशित पुरुष हैं जबकि 38.72 प्रतिशत महिलाएं हैं.