Bihar Assembly Elections 2020: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद RJD में शामिल
बिहार में चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एक और झटका लगा. रालोसपा के साथ गठबंधन कर बिहार चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए.
पटना, 3 अक्टूबर: बिहार में चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को एक और झटका लगा. रालोसपा के साथ गठबंधन कर बिहार चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए. राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिंद को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई. बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण की है, वह पार्टी को मजबूत करेंगे.
उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को बसपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के साथ गठबंधन कर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में BJP के ‘अपने’ होंगे आमने-सामने, LJP ने बुलाई अहम बैठक
इसके बाद रालोसपा के महासचिव माधव आनंद ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. आनंद के भी राजद में जाने की संभावना है. प्रदेश बसपा अध्यक्ष के पार्टी छोड़ने को बसपा और रालोसपा, दोनों के लिए झटका माना जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

