Coronavirus Cases Update in India: : भारत में COVID19 के 75,829 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा 65 लाख के पार
भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,829 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ रविवार को देश में संक्रमण के कुल आंकड़े 65 लाख से अधिक हो गए. यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से मिली. हालांकि रविवार को सामने नए मामलों की संख्या बीते दिन यानी शनिवार को सामने आए 79,476 नए मामलों से 3,647 कम है.