विदेश

Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.47 करोड़ के पार, अब तक 1,031,528 संक्रमितों की हुई मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.47 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 1,031,500 से अधिक हो गई हैं. कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 145,388 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है.

Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.47 करोड़ के पार, अब तक 1,031,528 संक्रमितों की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 4 अक्टूबर :  वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.47 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 1,031,500 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने रविवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया रविवार तक कोविड-19 (Covid19) मामलों की कुल संख्या 34,791,855 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,031,528 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका (America) संक्रमण के 7,379,614 मामलों और इससे हुई 209,335 मौतों के साथ कोविड-19 से दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है. वहीं भारत 6,473,544 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 100,842 हो गई है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: नोएडा में पुलिस अधिकारी अमित सिंह कोरोना वारयस संक्रमण के कारण हुई मौत, जिले में अब तक 55 संक्रमितों की गई जान

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील 4,880,523, रूस 1,198,663, कोलंबिया 848,147, पेरू 821,564, अर्जेंटीना 790,818, स्पेन 789,932, मैक्सिको 757,953, दक्षिण अफ्रीका 679,716, फ्रांस 629,492, ब्रिटेन 482,654, चिली 468,471, ईरान 468,119, इराक 375,931, बांग्लादेश 367,565 और सऊदी अरब 335,997 शामिल हैं.

कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 145,388 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले देशों में मेक्सिको78,880, ब्रिटेन42,407, इटली35,968 पेरू 32,609, फ्रांस 32,171, स्पेन 32,086, ईरान 26,746, कोलंबिया 26,556, रूस 21,153, अर्जेंटीना 20,795, दक्षिण अफ्रीका 16,938, चिली 12,919, इक्वाडोर 11,597 , इंडोनेशिया 11,055 और बेल्जियम 10,037 हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).