Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 3.42 करोड़ के पार, अब तक 1,021,709 संक्रमितों की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.42 करोड़ के पार हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें बढ़कर 1,021,700 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी. नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शुक्रवार तक, कुल मामलों की संख्या 34,200,662 हो गई और संक्रमण से हुई मृत्यु दर बढ़कर 1,021,709 हो गई थी.
वाशिंगटन, 2 अक्टूबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.42 करोड़ के पार हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें बढ़कर 1,021,700 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शुक्रवार तक, कुल मामलों की संख्या 34,200,662 हो गई और संक्रमण से हुई मृत्यु दर बढ़कर 1,021,709 हो गई थी.
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण से दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है. यहां संक्रमण के 7,277,352 मामले और 207,791 मौत दर्ज की गई हैं. वहीं संक्रमण के मामलों के दृष्टि से भारत 6,312,584 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 98,678 है.
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील 4,810,935, रूस 1,179,634, कोलंबिया 835,339, पेरू 814,829, स्पेन 778,607, अर्जेंटीना 765,002, मेक्सिको 748,315, दक्षिण अफ्रीका 676,084, फ्रांस 616,986, चिली 464,750, ब्रिटेन 462,774, ईरान 461,044, इराक 367,474 बांग्लादेश 364,987, और सऊदी अरब 335,097 है.
संक्रमण से हुई मौतों की दृष्टि से ब्राजील 144,680 मृत्यु दर के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको 78,078, ब्रिटेन 42,292, इटली 35,918, पेरू 32,463, फ्रांस 32,034, स्पेन 31,973 ईरान 26,380, कोलम्बिया 26,196, रूस 20,796, अर्जेंटीना 20,288, दक्षिण अफ्रीका 16,866, चिली 12,822, इक्वाडोर 11,433, इंडोनेशिया 10,856 और बेल्जियम 10,016 हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

