COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब 1.90 लाख, अब तक 925 मौतें
बिहार में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1,265 नए मामले सामने आए. इसके साथ संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,90,123 तक पहुंच गई. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान एक संक्रमित की मौत हुई, जबकि रिकवरी रेट 93.59 प्रतिशत तक जा पहुंचा है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,265 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें सबसे अधिक पटना जिले के 312 मरीज शामिल हैं.