टीवी

Bigg Boss 14 सीजन 8 के विजेता गौतम गुलाटी करेंगे घर में प्रवेश?

अभिनेता गौतम गुलाटी बिग बॉस 14 के घर में प्रवेश कर सकते हैं. वे बिग बॉस 8 के विजेता रहे हैं. गुलाटी को मौजूदा सीजन में एक मेंटर के तौर पर इस विवादों वाले रियलिटी टीवी शो के घर में भेजने की तैयारी की गई थी, लेकिन उनकी शूटिंग के चलते ऐसा नहीं हो पाया. हालांकि, अब ऐसा लगता है कि वह नए प्रतियोगियों से मिलने के लिए तैयार हैं.

Bigg Boss 14 सीजन 8 के विजेता गौतम गुलाटी करेंगे घर में प्रवेश?
गौतम गुलाटी (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में प्रवेश कर सकते हैं. वे बिग बॉस 8 के विजेता रहे हैं. गुलाटी को मौजूदा सीजन में एक मेंटर के तौर पर इस विवादों वाले रियलिटी टीवी शो के घर में भेजने की तैयारी की गई थी, लेकिन उनकी शूटिंग के चलते ऐसा नहीं हो पाया. हालांकि, अब ऐसा लगता है कि वह नए प्रतियोगियों से मिलने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दुख की बात है कि मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस में शामिल नहीं हो सका, क्योंकि मेरी शूटिंग थी, पर सोच रहा हूं कि इन सबको जाने दूं और फिर जल्दी से एंट्री मारता हूं..क्यों बिग बॉस??" यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: पवित्रा पुनिया ने की पारस छाबड़ा की आलोचना, बिग बॉस के घर में कही ऐसी बात

इस समय बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान 'बिग बॉस 14' के हाउसमेट्स के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं. गौतम गुलाटी बड़े पर्दे पर भी सलमान खान के साथ नजर आएंगे. वह फिल्म 'राधे' में उनके साथ स्क्रीन साझा करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).