देश

Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों से टूटा घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक फिसला

घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बुधवार को तेजी के साथ हुई, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों से जल्द ही गिरावट आ गई. आरंभिक करोबार के दौरान सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था. बीते सत्र में अमेरिकी बाजार में आई गिरावट के बाद एशियाई बाजार में कमजोरी आई है.

Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों से टूटा घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक फिसला
स्टॉक मार्किट/बीएससी (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 7 अक्टूबर: घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बुधवार को तेजी के साथ हुई, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों से जल्द ही गिरावट आ गई. आरंभिक करोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 100 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था. सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 77.71 अंकों यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 39,496.86 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 12.55 अंकों की कमजोरी के साथ 11,649.85 पर बना हुआ था.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 58.62 अंकों की तेजी के साथ 39,633.19 पर खुला और 39,633.41 को छूने के बाद जल्द ही फिसलकर 39,450.82 पर आ गया.

यह भी पढ़ें: Stock Market Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,800 अंक के पार

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र के मुकाबले 16.85 अंकों की तेजी के साथ 11,679.25 पर खुला और 11,679.50 को छूने के बाद फिसलकर 11,629.35 पर आ गया. बीते सत्र में अमेरिकी बाजार में आई गिरावट के बाद एशियाई बाजार में कमजोरी आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).