क्रिकेट

IPL 2020: मुम्बई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मौजूदा विजेता के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया. उन्होंने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 47 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे.

IPL 2020: मुम्बई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स (File Photo)

अबू धाबी: मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मौजूदा विजेता के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया. उन्होंने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 47 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे.

मुम्बई ने  राजस्थान को दिया जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य

हार्दिक ने उनका साथ देते हुए अंत में 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया. राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए, कार्तिक त्यागी और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिए।

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).