Hathras Gangrape Case: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SIT को 10 दिन का और समय दिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम को 10 दिन और दिए हैं. गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगुवाई वाली एसआईटी को शुरू में जांच पूरी करने के लिए सात दिन का समय दिया गया था. एसआईटी के अन्य सदस्य डीआईजी चंद्र प्रकाश और कमांडेंट पी.ए.सी पूनम हैं.
लखनऊ, 7 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हाथरस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (Special Investigation Team) को 10 दिन और दिए हैं. गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगुवाई वाली एसआईटी को शुरू में जांच पूरी करने के लिए सात दिन का समय दिया गया था. एसआईटी के अन्य सदस्य डीआईजी चंद्र प्रकाश और कमांडेंट पी.ए.सी पूनम हैं.
एसआईटी का गठन 30 सितंबर को किया गया था और सात दिनों के भीतर जांच पूरा करने को कहा गया था. अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, अवनीश अवस्थी के अनुसार, एसआईटी को जांच पूरी करने और अपनी रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त दस दिन का समय दिया गया है.
Following the orders of Chief Minister Yogi Adityanath, the time given to the Special Investigation Team (SIT) to submit their report to the CM has been extended by 10 days: Awanish K Awasthi, State Additional Chief Secretary, Home Department. #HathrasCase
— ANI UP (@ANINewsUP) October 7, 2020
एसआईटी 1 अक्टूबर से हाथरस में डेरा डाले हुए है और पीड़ित परिवार और आरोपियों, पुलिस और जिला अधिकारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

