Coronavirus Cases Update in Brazil: ब्राजील में कोरोना वायरस मामले 50 लाख के पार, अब तक कुल 148,228 संक्रमितों की हुई मौत
ब्राजील में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गए हैं, वहीं संक्रमण से देश में 150,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. बीबीसी की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को 31,553 नए मामलों की सूचना दी, जिनके साथ संक्रमण के कुल मामले 5,000,694 हो गए.