देश

MP Bypolls 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के लिए BSP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम हैं

MP Bypolls 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के लिए BSP ने जारी की  9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Photo Credit- ANI)

MP Bypolls 2020: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम हैं. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बुधवार को बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार, उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई है.

पार्टी ने दिमनी से राजेंद्र सिंह कंसाना, सुमावली से राहुल दंडोतिया, अशोकनगर से एस्ट्रोम बिलीन भंडारी, मुंगावली से डॉ. वीरेंद्र शर्मा, हाटपिपल्या से राजेश नागर, बदनावर से ओमप्रकाश मालवीय, सुरखी से गोपाल प्रसाद अहिरवार, नेपानगर से भल सिंह पटेल और अनूपपुर से सुशील सिंह परस्ते को उम्मीदवार बनाया गया है. यह भी पढ़े: MP By-Elections 2020: मध्यप्रदेश विधानसभा उप-चुनाव में होगा ‘त्रिकोणीय’ मुकाबला, BSP ने अपने उम्मीदवार किए तय

राज्य में 3 नवंबर को 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। बसपा इससे पहले दो सूची जारी कर चुकी है। इन सूचियों में कुल 18 उम्मीदवारों के नाम थे। अब नौ उम्मीदवारों के नाम वाली तीसरी सूची जारी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).