CSK vs KKR, IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से दी मात
कोलकता नाइट राइडर्स ने बुधवार को आईपीएल-13 में शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया.कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए. चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी
अबू धाबी: कोलकता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बुधवार को आईपीएल-13 में शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 10 रनों से हरा दिया.कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए. चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी. चेन्नई के लिए शेन वाटसन ने 40 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। अंबाती रायडू ने 30 रन बनाए.
कोलकाता के लिए राहुल त्रिपाठी ने ने 51 गेंदों की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगा 81 रन बनाए. उनके अलावा कोलकाता का कोई और बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं कर सका. यह भी पढ़े: CSK vs KKR, IPL 2020: राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दिया 168 रनों का लक्ष्य दिया
UAE: Kolkata Knight Riders beat Chennai Super Kings by 10 runs in #IPL2020 match at Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi. (photo credit - IPL) pic.twitter.com/krRUQBozQ3
— ANI (@ANI) October 7, 2020
चेन्नई की तरफ से ड्वायन ब्रावो ने तीन विकेट लिए। सैम कुरैन, शार्दूल ठाकुर, कर्ण शर्म ने दो-दो विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

