अबू धाबी T10 लीग 28 जनवरी से खेला जाएगा
अबू धाबी टी10 लीग का चौथा संस्करण अगले साल 28 जनवरी से छह फरवरी तक यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें आठ टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. टी10 स्पोटर्स मैनेजमेंट और संस्थापक और चेयरमैन शाजी एल मुल्क ने कहा, "2017 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में इसकी शुरुआत होने के बाद से अब तक, टी10 लीग सबसे तेजी से स्वीकार की जाने वाली और प्रसिद्ध क्रिकट प्रारुप बन गई है."