बॉलीवुड

Aamir Khan’s daughter: इरा खान के अवसाद पर बोलीं कंगना रनौत, 'टूटे हुए परिवारों के बच्चों का जीवन मुश्किल'

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को इरा खान के अवसाद से जूझने की खबर पर प्रतिक्रिया दी. आमिर खान की बेटी इरा ने शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर खुद के डिप्रेशन में होने के अनुभवों के बारे में बताया था. इरा के इस कबूलनामे पर कंगना ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी.

Aamir Khan’s daughter: इरा खान के अवसाद पर बोलीं कंगना रनौत, 'टूटे हुए परिवारों के बच्चों का जीवन मुश्किल'
कंगना रनौत और इरा खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोमवार को इरा खान (Ira Khan) के अवसाद से जूझने की खबर पर प्रतिक्रिया दी. आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा ने शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) के मौके पर खुद के डिप्रेशन में होने के अनुभवों के बारे में बताया था. इरा के इस कबूलनामे पर कंगना ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी.

कंगना ने लिखा, "16 साल की उम्र में मुझे शारीरिक हमले का सामना करना पड़ा था. एसिड से जली अपनी बहन की मैंने अकेले देखभाल की थी. मीडिया की नाराजगी का सामना किया. डिप्रेशन के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आम तौर पर टूटे हुए परिवारों के बच्चों की कई मुश्किलें होती हैं. पारंपरिक परिवार प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण है." यह भी पढ़े: Aamir Khan की बेटी इरा खान बनी टैटू आर्टिस्ट, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये मजेदार वीडियो

शनिवार को इरा ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि उसने 4 साल तक क्लीनिकल डिप्रेशन का सामना किया था. इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं. इरा का एक भाई जुनैद भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).