देश

Chhattisgarh- Gujarat Bypolls 2020: छत्तीसगढ़ और गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से घोषित हुआ उम्मीदवारों के नाम

सभी अटकलों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कृष्ण कुमार द्रुव को छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस ने गुजरात में भी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की.

Chhattisgarh- Gujarat Bypolls 2020: छत्तीसगढ़ और गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से घोषित हुआ  उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस चुनाव चिन्ह (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: सभी अटकलों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कृष्ण कुमार द्रुव को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की मरवाही विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया. कांग्रेस ने गुजरात (Gujarat) में भी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, शांतिलाल संघानी को अब्दसा, मोरबी से जयंती लाल पटेल, धारी से सुरेश एम कोटडिया, गधदा से मोहनभाई सोलंकी और कर्जन से कीर्ति सिंह जडेजा को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) के निधन के बाद मरवाही सीट खाली हो गई थी. उनके बेटे अमित जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार के रूप में सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).