Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 3.9 करोड़ के पार पहुंची, अब तक 1.10 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 3.9 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 1,103,350 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. कुल मामलों की संख्या 39,247,785 रही और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,103,352 हो गई. कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील वर्तमान में 153,214 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.