COVID 19: रिकवर होने के बाद तमन्ना भाटिया स्टेमिना वापस लाने को ले रहीं छोटे कदम
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद अपने स्टेमिना को वापस लाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा रही हैं. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह चौथे पुशअप में हांफती नजर आ रहीं हैं, जबकि इससे पहले वह एक बार में 40 पुशअप लगा लिया करती थीं.
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद अपने स्टेमिना को वापस लाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा रही हैं. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह चौथे पुशअप में हांफती नजर आ रहीं हैं, जबकि इससे पहले वह एक बार में 40 पुशअप लगा लिया करती थीं.
उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "फिटनेस पर वापसी. पहला दिन, अपने स्टेमिना को फिर से लाने के लिए बेबे स्टेप ले रही हूं. कोरोनावायरस से उबरने के बाद यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है. चलते रहो लेकिन यह सुनिश्चित करो कि तुम अपने शरीर की सुनो." यह भी पढ़े: Tamannaah Bhatia Tests Positive For COVID-19: बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुई एडमिट- रिपोर्ट
तमन्ना को इस महीने की शुरूआत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए 'आईसोलेशन' में रहने की सलाह दी है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया आने वाले समय में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म बोले चूड़ियां में नजर आने जा रही है. जबकि तमन्ना ने बाहुबली, हिम्मतवाला सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. बॉलीवुड में अब तक अमिताभ बच्चन,अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा आफताब शिवदासानी सहित कई लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

