बॉलीवुड

Mithun Chakraborty के बेटे मिमोह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की जांच कर रही है मुंबई पुलिस

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और अभिनेता महाअक्षय उर्फ मिमोह के खिलाफ एक महिला ने शनिवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद एच बांगर ने आईएएनएस को बताया, "हमने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं.

Mithun Chakraborty के बेटे मिमोह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की जांच कर रही है मुंबई पुलिस
मिमोह चक्रवर्ती (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बेटे और अभिनेता महाअक्षय (Mahaakshay Chakraborty) उर्फ मिमोह के खिलाफ एक महिला ने शनिवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद एच बांगर ने आईएएनएस को बताया, "हमने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं." शिकायतकर्ता ने मिमोह की मां (मिथुन की पत्नी) और पूर्व अभिनेत्री योगिता बाली को भी सह-आरोपी बनाया है.

शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया है कि वह 2015 से मिमोह के साथ संबंध में थी. मिमोह ने उससे शादी करने का वादा किया और फिर इनकार कर दिया. उसने आरोप लगाया कि मिमोह ने उसे अपने घर बुलाया और जबरन ड्रिंक देकर शारीरिक संबंध बनाए. उसने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई, तो मिमोह ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया और जब उसने इनकार कर दिया तो उसने उसे कुछ गोलियां दीं जिससे उसका गर्भपात हो गया. यह भी पढ़े: मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

महिला ने यह भी दावा किया कि जब वह पुलिस में शिकायत दर्ज करने वाली थी तो मिमोह की मां ने उसे धमकाया. 36 वर्षीय मिमोह का 2018 में टेलीविजन अभिनेत्री मदालसा शर्मा से विवाह हुआ था.  मिमोह ने 2008 में 'जिमी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही 'हॉन्टेड 3 डी', 'लूट' और 'इश्केदारियां' आदि फिल्मों में अभिनय किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).