देश

बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर 'जिन्ना समर्थक' को टिकट देने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने मशकूर अहमद उस्मानी को बनाया प्रत्याशी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर दरभंगा से जाले विधानसभा सीट से मोहम्मद अली जिन्ना के 'समर्थक' को टिकट देने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने जाले से मशकूर अहमद उस्मानी को प्रत्याशी बनाया है. सिंह ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल दल जो लबादा ओढ़े थे, वह आज उतर गया.

बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर 'जिन्ना समर्थक' को टिकट देने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने मशकूर अहमद उस्मानी को बनाया प्रत्याशी
केन्द्रीय मत्स्य और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह (Photo: IANS)

पटना, 17 अक्टूबर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर दरभंगा से जाले विधानसभा सीट से मोहम्मद अली जिन्ना के 'समर्थक' को टिकट देने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने जाले से मशकूर अहमद उस्मानी को प्रत्याशी बनाया है. सिंह ने कहा कि कांग्रेस (Congress) और महागठबंधन में शामिल दल जो लबादा ओढ़े थे, वह आज उतर गया. आज उनकी हकीकत सामने आ गई है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं को अब स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. सिंह ने मीडिया के खबरों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के जब अध्यक्ष थे तब वहां जिन्ना की तस्वीर लगने का उनपर आरोप लगाया गया था.

उस्मानी पर जिन्ना का महिमामंडन का आरोप भी लगा था. इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ था. सिंह ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं को अब बताना चाहिए कि वे गांधी के साथ है या देश तोड़ने वाले जिन्ना के साथ हैं. उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए कहा कि जो लोग राज्य में सत्ता संभालने का सपना देख रहे हैं उन्हें खुलकर इस विषय में अपनी बात रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases in India: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा सरकार का जनता के प्रति रवैया ‘अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता’

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद के शासनकाल में यहां सिमी का कार्यालय खुल गया था. उन्होंने कहा, ''मैं पहले भी कहता रहा हूं रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए. अब स्थिति सबके सामने हैं. आखिर महागठबंधन के दल बिहार को देश को क्या बनाना चाहते हैं.'' इधर, उस्मानी को टिकट दिए जाने पर जाले के कांग्रेसी नेताओं ने भी विरोध किया है. कांग्रेस के नेता ऋषि मिश्रा ने उस्मानी को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की.

कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने जिन्ना के अनुयायी उस्मानी को टिकट दे दिया, जिसे मिथिला के लेाग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इधर, उस्मानी ने इन आरोपों पर बहुत कुछ तो नहीं कहा. उन्होंने कहा, ''जो कुछ था वह लोगों के बीच है, 'पब्लिक डोमेन' में है. बीजेपी के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है, तो यह मुददा बनाया जा रहा है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).