देश

Kerala Gold Smuggling Case: चिकित्सा निगरानी में 24 घंटे तक रहेंगे केरल के निलंबित IAS अधिकारी, सोने की तस्करी के मामले में पूछताछ जारी

केरल के निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर की शनिवार को की गई एंजियोग्राफी में पता चला है कि उन्हें कोई भी हृदय संबंधी समस्या नहीं है. हालांकि रविवार को उन्हें डिस्चार्ज करने से पहले 24 घंटे तक चिकित्सा निगरानी में रखा जाएगा. जब अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए ले जाने लगे तो शिवशंकर ने दावा किया कि वह अस्वस्थ हैं. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Kerala Gold Smuggling Case: चिकित्सा निगरानी में 24 घंटे तक रहेंगे केरल के निलंबित IAS अधिकारी, सोने की तस्करी के मामले में पूछताछ जारी
केरल हाई कोर्ट ( फोटो क्रेडिट- ANI )

तिरुवनंतपुरम, 17 अक्टूबर: केरल के निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर की शनिवार को की गई एंजियोग्राफी में पता चला है कि उन्हें कोई भी हृदय संबंधी समस्या नहीं है. हालांकि रविवार को उन्हें डिस्चार्ज करने से पहले 24 घंटे तक चिकित्सा निगरानी में रखा जाएगा. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के इन पूर्व प्रधान सचिव को शुक्रवार की रात को उस समय अस्पताल ले जाया गया था, जब सीमा शुल्क अधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर सोने की तस्करी के मामले में पूछताछ की थी.

पहले कहा गया था कि उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया बल्कि उन्हें सीमा शुल्क कार्यालय ले जाने की संभावना जताई गई थी. बता दें कि 5 जुलाई को सोने की तस्करी का मामला सामने आने के बाद सीमा शुल्क और प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस अधिकारी से पूछताछ की है. उन्हें शुक्रवार को सीमा शुल्क के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके यह कहने के बाद कि वह अस्वस्थ हैं, सीमा शुल्क अधिकारी उनके आवास पर गए. जब अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए ले जाने लगे तो शिवशंकर ने दावा किया कि वह अस्वस्थ हैं. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: Kerala Gold Smuggling Case: के. टी. जलील के इस्तीफे की मांग को लेकर केरल स्टूडेंट्स यूनियन का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन किया इस्तेमाल

वहीं केरल उच्च न्यायालय ने शिवशंकर की अग्रिम जमानत याचिका पर कार्रवाई करते हुए ईडी को आदेश दिया कि जब तक वह याचिका पर विस्तार से सुनवाई न कर ले, तक उन्हें गिरफ्तार न करे. इस लिहाज से रविवार शिवशंकर के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा, यदि उन्हें रविवार को छुट्टी दी जाती है, तो सभी की नजरें सीमा शुल्क पर होंगी क्योंकि कोर्ट ने केवल ईडी को गिरफ्तारी करने से मना किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).