एप्पल प्राइवेसी अपडेट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 10 बिलियन डॉलर का हुआ नुकसान
एप्पल आईओएस की प्राइवेसी अपडेट से फेसबुक, स्नैपचैट, ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 10 बिलियन डॉलर तक का नुकसान हुआ है. द फाइनेंशियल टाइम्स की एक जांच में पाया गया कि पिछले साल एप्पल द्वारा ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी (एटीटी) नीति पेश करने के बाद स्नैपचैट, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब को राजस्व में लगभग 9.85 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.