देश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- नहीं लडेंगे विधानसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल की शुरूआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह इसके बजाय अपनी पार्टी के प्रचार पर ध्यान देंगे.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- नहीं लडेंगे विधानसभा चुनाव
अखिलेश यादव (Photo Credits ANI)

लखनऊ, 1 नवंबर: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल की शुरूआत में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह इसके बजाय अपनी पार्टी के प्रचार पर ध्यान देंगे. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- उत्तर प्रदेश में BJP को क्वारंटाइन करेंगे लोग

आजमगढ़ से सांसद अखिलेश अपनी पार्टी के प्रचार का चेहरा होंगे. पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है. उन्होंने कहा, "आरएलडी के साथ हमारा गठबंधन तय हो गया है. सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है."

उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार वापस लाने का मन बना लिया है. अपने चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के सपा में गठबंधन में शामिल होने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है. उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).